संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से फर्जी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना सदर की पुलिस द्वारा फर्जी ट्रैवल एजेंट पिता-पुत्र के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है।
जानकारी के अनुसार सुनील तलवाड़ निवासी गली पंडित वाली गुरु का महल ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने बेटे कशिश तलवाड़ को ऑस्ट्रेलिया भेजना था इसके लिए रजनीश महाजन और उसके बेटे वासु महाजन निवासी न्यू भारत नगर बटाला रोड के साथ संपर्क किया था। आरोपियों ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजना का वादा किया। उनसे चार लाख 50000 रुपये लिए। रुपये लेने के बाद उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा। उन्होंने जब रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकियां देने लगे। उन्होंने पुलिस में शिकायत की, पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी इंवेस्टिगेशन को मामले की जांच सौंपी। जांच पूरी होने के बाद आरोप सिद्ध होने, थाना सदर में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।