फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में किसानों ने बलिदान दिवस पर भूख हड़ताल की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। कुल हिंद संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर बलिदान दिवस के मौके पर किसानों ने सामूहिक भूख हड़ताल की। इसमें बड़ी संख्या में किसानों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद जहाज चौक में केंद्र सरकार, दीप सिद्धू, लक्खा सधाना और सरवन पंधेर का पुतला जलाकर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व सुखदेव भागोकावां, बलबीर सिंह, अजीत सिंह हुंदल, एसपी सिंह गोसल, अमरजीत शास्त्री, बलविंदर खोखर, गुरदीप सिंह, लखविंदर सिंह व मक्खन कोहाड़ ने किया। इस दौरान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस मौके पर बोध सिंह घुम्मण, बलविंदर कौर, खजान सिह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, सागर सिंह, अमर क्रांति, सुखदेव राज, विजय सोहल, सलविंदर सिंह, सुरिंदर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें