फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के कारण देवीदासपुर रेल ट्रैक से किसानों ने धरना उठाया, गहरी मंडी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
33 दिन से गांव देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर कृषि कानूनों के विरुद्ध धरने पर बैठे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने अपने धरना स्थल को बदल दिया है। अब किसानों ने जंडियाला गुरु के साथ सटे गांव गहरी मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर धरना शुरू कर दिया है। कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर के अनुसार देवीदासपुर रेल ट्रैक खाली करने का मुख्य कारण बढ़ रही ठंड है। इसके लिए धरने की जगह बदली गई है। गहरी मंडी रेलवे स्टेशन में बड़ा शेड है, सर्दी के मौसम में किसान शेड के नीचे बैठ सकते है। धरना अब इसी स्थान पर निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें