संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। निकटवर्ती कस्बा जंडियाला गुरु में इस समय जुर्म की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते लोगों में दहशत बढ़ रही है। इसी के चलते वीरवार को जंडियाला थाना के अंतर्गत आते गांव मल्लियां में बुजुर्ग पूर्व सैनिक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। एक यूके और दूसरा कनाडा काफी समय से गए हुए हैं। वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे किसी अनजान नंबर से काॅल आई और कहा कि आपके बेटे विदेश में हैं। हमें 10 लाख दो, पैसे ना देने के सूरत में आपको जान से मार देंगे। इसके अलावा उन्होंने फोन पर अपशब्द भी कहे।
पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत थाना जंडियाला गुरु को दे दी गई। पुलिस ने जिस फोन नंबर से काॅल आई थी उसको ट्रेस करने के लिए साइबर क्राइम ब्रांच को भेज दिया है।