मानसिक परेशानी के चलते पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव मंगल हुसैन निवासी अमरीक सिंह (60) पुत्र रछपाल सिंह के रूप में हुई है। गांव के सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह आर्मी 16 सिख रेजीमेंट से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे हैं। एक कनाडा और दूसरा सऊदी अरब में है। बड़े बेटे की शादी हो गई है वह कनाडा में रह रहा है। उसकी पत्नी और बेटा गांव में ही अमरीक सिंह के पास रह रही थी। अमरीक सिंह की पत्नी की 2017 में किसी बीमारी के चलते मौत हो गई। तब से लेकर आज तक वे काफी मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे उसने शराब पीनी शुरू की। शराब के नशे में काफी धुत हो गया था। छह बजे कमरे में जाकर उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।