संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमावर्ती गांव भैणी गिलां में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। अवतार सिंह निवासी गांव भैणी गिला ने पुलिस को बताया है कि वह गांव के गुरुद्वारा कमेटी का प्रधान है। 22 फरवरी की रात गुरुद्वारा साहिब में सुख आसन की सेवा करवाने के बाद गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि गुरुद्वारा साहिब के परिसर में साहिब सिंह, प्रताप सिंह, शिवा, वीरू, बंगा, अभ्भी और 20 अन्य लोग खड़े थे। सभी ने हाथों में इंट पत्थर पकड़े हुए थे। उन्हें देखते ही गुरुद्वारा साहिब पर पथराव शुरू कर दिया। आरोपी शिव, बग्गा और वीरू जूते समेत गुरुद्वारा साहिब के प्रकाश वाले स्थान पर चढ़ गए। ललकारे मारते हुए निशान साहिब और गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट को नुकसान पहुंचाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी वाले कमरे में जूतों समेत दाखिल होकर मर्यादा भंग की। धार्मिक भावनाओं को आहत किया। थाना कंबो की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।