फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने डीसी कार्यालय को विरासती इमारत का दर्जा देने के प्रयास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के पुराने कार्यालय को विरासती इमारत का दर्जा दिलाने व इसकी संभाल के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस एतिहासिक इमारत की संभाल के लिए डीसी मोहम्मद इशफाक की ओर से सोमवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग की। इसमें गुरमीत राय, डायरेक्टर प्रिंसिपल कंन्जरवेशन आर्किटेक्ट सीआरसीआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसडीएम अमनदीप कौर घुम्मन, तहसीलदार जगतार सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग जतिंदर महाजन, एसडीओ लवजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू के अलावा इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
डीसी ने मीटिंग के दौरान कहा कि ब्रिटिश काल के दौरान वर्ष 1852 में बनकर तैयार हुई डीसी गुरदासपुर की इस एतिहासिक इमारत की संभाल व इसे विरासती इमारत का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार को लिखा जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को इस संबंधी एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस इमारत की संभाल करके इसे टूरिज्म व अन्य कार्यों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस संबंधी पंजाब सरकार के सैर सपाटा विभाग को रिपोर्ट जल्द ही भेज दी जाएगी। मीटिंग के बाद गुरमीत राश् व जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने पुराने डीसी कार्यालय की इमारत का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें