फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा में देखा गया ड्रोन, सीमा सुरक्षा बल ने शुरू किया सर्च आभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। टिफन बम और हथगोले के साथ तीन आतंकियों की गरिफ्तारी के बाद शुक्रवार सुबह साढे तीन बजे धर्मा पोस्ट के पास पाक ड्रोन देखा गया। इसके चलते बीएसएफ ने गोलियां चलाईं तो वह वापस लौट गया। खेमकरण सेक्टर में तैनात बीएसएफ की बटालियन के जवानों ने सुबह साढे तीन बजे धर्मा पोस्ट के पास पाक से आते ड्रोन को देखा। यह ड्रोन कंटीली तार से ढाई सौ फीट की ऊंचाई पर था। बीएसएफ के जवानों ने फायर किए, जिसके बाद ड्रोन वापस लौट गया। गौरतलब है कि तरनतारन पुलिस ने हाल ही में दो टिफिन बम, दो हथगोलों और तीन पिस्टल के साथ मोगा से संबंधित तीन आतंकियों को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें