फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कस्टम अधिकारियों ने पाकिस्तान से आई महिला यात्री से पकड़ा 19 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कस्टम अधिकारियों ने बुधवार शाम पाकिस्तान के रास्ते इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी पहुंची एक महिला यात्री से 291 ग्राम सोना पकड़ा। इस यात्री ने दो कड़ों और एक चेन के रूप में सोना भारत लाने का प्रयास किया, जिसे कस्टम के अधिकारियों ने चेकिंग दौरान बरामद कर लिया। यह जानकारी कस्टम प्रवक्ता ने दी। भारत की रहने वाली एक महिला यात्री ने पाकिस्तान के वाघा से भारतीय सीमा (में प्रवेश किया। उसके सामान की स्कैनिंग के दौरान तो कुछ खास नहीं मिला, मगर इस महिला यात्री ने अपने हाथों में सोने के दो कड़े और सोने की एक चेन पहनी हुई थी। पूछताछ के दौरान यह यात्री अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, तो अधिकारियों ने सोने के उक्त कड़ों और चेन को अपने कब्जे में ले लिया। सोने के दो कड़ों का वजन 116.75 ग्राम जबकि चेन का वजन 175 ग्राम पाया गया। सोने के उक्त सामान का कुल वजन 291.75 मिला, जिसकी मार्केट में कीमत 19 लाख दो हजार और 210 रुपये बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें