फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अजनाला में युवक की हत्या कर फेंका शव, गर्दन कटी मिली; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 04 Jun 2026 11:35 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है।
विज्ञापन
अजनाला में युवक का शव मिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा अजनाला में लखूवाल मोड़ के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में युवक की गर्दन कटी हुई मिली, जबकि चेहरे पर भी चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह राहगीरों ने सड़क के किनारे युवक का शव देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें