फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में युवक की हत्या, तेजधार हथियारों से काट डाला... खून से लथपथ तड़पता रहा, हमलावर फरार

Fri, 28 Nov 2025 10:51 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

Punjab Crime: पंजाब के अमृतसर में हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अमृतसर के सुल्तान विंड के कोट मीत सिंह इलाके की है। घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के सुल्तान विंड के कोट मीत सिंह इलाके में वीरवार देर रात तीन युवकों ने एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह निवासी कोट मीत सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब साढ़े 10 बजे अजयपाल किसी काम से बाहर निकला था, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने अजयपाल पर कई वार किए और कुछ ही सैकेंडों में मौके से फरार हो गए। घायल अजयपाल लहूलुहान हालत वहीं तड़पता रहा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सुल्तान विंड की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजयपाल के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और फरार हमलावरों की तलाश में कई टीमें तैनात की गई हैं। इलाके में वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें