फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKI के दो आतंकी इंडोनेशिया से गिरफ्तार: मुंबई एयरपोर्ट से लेकर आई पंजाब पुलिस, तीन साल पहले भागे थे दोनों

Tue, 16 Dec 2025 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

 बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकियों को पंजाब पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दोनों को इंडोनेशिया से डिपोर्ट किया गया है। दोनों आरोपी तीन साल पहले पंजाब छोड़कर भागे थे।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकिवादियों इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकियों को पंजाब पुलिस मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पंजाब लेकर पहुंची। मंगलवार शाम को अमृतसर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, हथियार और विस्फोटक भेजने के आरोप में कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने डिपोर्ट करवाए गए आतंकियों की पहचान अमृतसर के लाहौरी गेट निवासी सुखदेव कुमार उर्फ मुनीश बेदी और गुरदासपुर जिले के गांव वेरोके निवासी साजन मसीह के रूप में बताई है। दोनों अमेरिका में कुछ महीने पहले गिरफ्तार किए जा चुके हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसिया के लिए काम कर रहे थे। आरोपियों के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर काम कर रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ भी लिंक हैं।

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी लगभग तीन साल पहले यहां से भाग गए थे और आर्मेनिया के जरिए कई देशों में पहुंचे। अब वह इंडोनेशिया में छिपे बैठे थे। दोनों के खिलाफ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ बटाला, अमृतसर देहात पुलिस जिला और गुरदासपुर में भी मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ रंगदारी, हत्या, हत्या प्रयास, हथियार और विस्फोट मंगवाने और भेजने आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें