फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार में चोरी करती महिला समेत दो गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की दी गई शिकायत में जसपिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने साथी के साथ सैर कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने देखा कि बाबा शाह जमाल की मजार की गोलक में एक महिला लोहे का तार डालकर पैसे निकाल रही थी और उसके पास दो युवक खड़े थे। उन्हें देखते ही एक युवक फरार हो गया। उन्होंने साथी की मदद महिला समेत दो लोगों को काबू कर लिया।

एएसआई सकतर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गीता वासी सुचेतगढ़ और साजन मसीह वासी मनसूरके के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें