फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में पत्नी की हरकतों से तंग पति ने जान दी

Wed, 25 May 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
suicide - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
मोहल्ला जसवंत सिंह निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी से तंग आकर घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने मृतक की पत्नी और चाचा ससुर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नीलम कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी गली मलाया वाली मोहल्ला जसवंत सिंह तरनतारन ने बताया कि उसके बेटे राम सिंह का विवाह तरसिक्का निवासी बलदेव सिंह की बेटी शरणजीत कौर के साथ हुआ था और इनका एक ढाई वर्ष का बच्चे है।

उसकी बहू का चरित्र ठीक नहीं था। उसका बेटा राम सिंह ऐसा करने से रोकता था। इस दोनों में अक्सर विवाद रहता था। गत छह माह से उसका बेटा राम सिंह और बहू शरणजीत कौर किराए के मकान में रह रहे थे। किसी बात से दोनों में विवाद हो गया और बहू शरणजीत कौर अपने मायके चली गई। इस पर मामला थाने पहुंचा।
विज्ञापन


एक दूसरे खिलाफ शिकायतें भी दी। नीलम कौर का आरोप है कि शरणजीत कौर का चाचा गुरविंदर सिंह बाऊ हमेशा दोनों को समझाने की बजाए तकरार पैदा करता था और घर आबाद नहीं होना देता था।

इसके चलते उसके बेटे राम सिंह ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंधी थाना सिटी के प्रभारी दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें