फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा के खिलाफ जंग में सभी दें साथ: विधायक

Fri, 26 Jun 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत व परिवार भलाई विभाग ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस सिविल अस्पताल में मनाया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल महिंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक अश्वनी शर्मा और विशेष रूप से डिप्टी कमिश्नर सुखविंद्र सिंह पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशा न करने की शपथ ली।
विज्ञापन


विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। सरकार, जिला प्रशासन व सेहत विभाग नश्ेा की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्हाेंने आम जनता से अपील की है, कि नशा करने वालों जागरूक करें। सभी के सहयोग से नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

वहीं डिप्टी कमिश्नर सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को सहयोग देने की जरूरत है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल महिंद्र ने बताया कि नशा छुडाओ केंद्र में इलाज के साथ मुफ्त सलाह भी दी जाती है।
विज्ञापन


वहीं मनोविशेषज्ञ डॉ. सोनिया मिश्रा ने नशे के सेहत ऊपर बुरे प्रभावों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद डीसी ने ने सिविल अस्पताल स्थित चल रहे नशा छुडाओ केंद्र का दौरा किया और वहां दाखिल लोगों नशों से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह, डॉ. सुशील डोगरा, गुरिंद्र, विजय पासी, डॉ. ओपी विग, डॉ. राकेश सरपाल, डॉ. सुनील चंद, पारूल मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें