फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कैदी का हंगामा, दो पुलिस वालों को पीटा

Thu, 17 Mar 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमृतसर
विज्ञापन
दो पुलिस वालों को पीटा - फोटो : demo
विज्ञापन
केंद्रीय जेल से गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर किए कैदी ने खूब हंगामा किया। गार्द में लगाए दो पुलिस कर्मियों को कैदी ने पीट डाला। मौके पर थाना मजीठा पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। कैदी गुरबख्श सिंह निवासी फरीदकोट को जेल में तबीयत खराब होने के बाद गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल में कैदी ने गार्द में लगे हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह, सलामत मसीह को गुस्से में आकर पीट डाला। घटना की जानकारी पुलिस मुलाजिमों ने पास में स्थित थाना मजीठा रोड को दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को काबू किया। पुलिस ने आरोपी कैदी खिलाफ मामला दर्जकर लिया। कैदी के खिलाफ फरीदकोट में पंजाब एंड सिंध बैंक में धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उस केस में कैदी को अदालत ने सजा सुनाई थी। जेल उपाधीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि गुरबख्श सिंह को पिछले माह अमृतसर केंद्रीय जेल में ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें