फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में कर रहा था तांक झांक, लोगों ने पीटा

Mon, 25 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गोपाल नगर मोहल्ला में रविवार रात को लोगों के घरों में तांक-झांक कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर मोहल्ला वासी सकते में आ गए। उन्होंने इकट्ठा होकर संदिग्ध को काबू लिया और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसपर मोहल्ले के लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। बावजूद धुनाई के संदिग्ध व्यक्ति कुछ नहीं बोला। इस पर लोगों ने गुरदासपुर थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इस संबंधी जब थाना सिटी में बात की गई तो थानाध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर बीमार लगता है। छानबीन जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें