फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते पांच दबोचे

Wed, 20 May 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के एंटी गुंडा स्टाफ ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके पास से 2.70 लाख रुपये की नकदी और 11 मोबाइल, एक एलसीडी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी (इंवेस्टीगेशन) जगजीत सिंह की अगुवाई में एंटी गुंडा स्टाफ के इंचार्ज एएसआई अमरीक सिंह, बलविंद्र सिंह ने सुजानपुर के शहीद भगत सिंह नगर निवासी निशांत उर्फ बिल्ला के घर पर छापामारी की। सूचना थी कि निशांत अपने घर पर आईपीएल मैचों पर दड़ा सट्टा लगवाता है।

उसके पास जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लोग सट्टा लगाने के लिए आते हैं। छापामारी के दौरान निशांत के अलावा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा निवासी साहिल कुमार, जम्मू के दुर्गा नगर निवासी अनिल शर्मा व अश्वनी कुमार और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव कैरियां निवासी रछपाल सिंह को भी काबू किया है।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी ने मौके से 11 मोबाइल, एक एलसीडी और 2.70 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि निशांत दो साल से सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है और सट्टेबाजी से अब तक करोड़ों रुपये कमा चुका है। उसके पास पंजाब के अलावा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोग सट्टेबाजी करने के लिए आते हैं। अब तक 200 लोग सट्टा लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें