पंजाब में नशा सिर्फ युवक या पुरुष ही नहीं करते बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। चिट्टा (हेरोइन) का कश लगाने की शौकिन युवतियां और महिलाएं भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां व महिलाएं नशे में झूमती हुई पाई गई हैं।
अमृतसर पुलिस ने एक महिला को नशा करते हुए उसके साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने कोर्ट बाबा दीप सिंह पार्क में छापामारी की। वहां एक व्यक्ति और महिला चिट्टे का सेवन कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नवजीत सिंह निवासी गली लाल सिंह चौक करोड़ी के तौर पर हुई है। वहीं महिला प्रिया है, जो शादीशुदा है और गली नंबर 4 टाहली वाला चौक सुल्तानविंड रोड की रहने वाली है।
पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि दोनों पार्क में बैठकर हेरोइन का नशा कर रहे थे। पुलिस को इनके कब्जे से सिल्वर पेपर, एक लाइटर और आयरन लगा हुआ सिल्वर पेपर भी मिली है। थाना बी डिवीजन में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।