फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 10 महीने पहले शादी, हाथ से नहीं उतरा था लाल चूड़ा, ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले?

Thu, 11 Dec 2025 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

10 महीने पहले शादी हुई थी और नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना पंजाब के अमृतसर की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने अपने घर पर ही यह खौफनाक कदम उठाया है। मृतका की पहचान सुल्तान विंड रोड क्षेत्र के मंदिर वाला बाजार की रहने वाली 22 वर्षीय अनमोल के तौर पर हुई है। अनमोल की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी। उसके हाथ से शादी का लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था। उसने घर पर पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। वीरवार को अनमोल का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतका के पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही अनमोल को ननद, सास और ससुर उसे लगातार तंग-परेशान कर रहे थे। वीरवार को उन्हें यह कहकर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है, लेकिन जब वे सुल्तान विंड रोड स्थित घर पहुंचे तो अनमोल फंदे से लटकी मिली और उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नवविवाहिता की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें