फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: धर्मशाला के कमरे में मिली महाराष्ट्र की महिला की लाश, पति फरार; दो दिन पहले आई थी शहर

Tue, 09 Dec 2025 08:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सरिता अपने पति गणेश सोनकर के साथ दो दिन पहले ही अमृतसर पहुंची थी। दोनों रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक धर्मशाला में ठहरे थे।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में सोमवार देर रात महाराष्ट्र से आए दंपती के बीच हुई कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। धर्मशाला स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। मृतका की पहचान सरिता सोनकर, निवासी ठाणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरिता अपने पति गणेश सोनकर के साथ दो दिन पहले ही अमृतसर पहुंची थी। दोनों रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक धर्मशाला में ठहरे थे। धर्मशाला स्टाफ ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उन्होंने रूटीन चेक के दौरान कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर सरिता का शव पड़ा था, जबकि उसका पति कहीं नजर नहीं आया। महिला के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मिले, जिससे अंदेशा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। कमरे की तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन हत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और तकनीकी जांच के बाद ही होगी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति गणेश सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें