बटाला के कस्बा काला अफगाना के एसडीएफसी बैँक में चोरी की वारदात के बाद पुलिस बैंक अधिकारियों से पूछताश करती हुई।
- फोटो : amarujala
बदमाशों ने रविवार की रात कस्बा काला अफगाना के एचडीएफसी बैक का एटीएम तोड़कर 7 लाख 24 हजार 900 रुपये लूट लिए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना को संदेह की नजरों से देख रही है।
पुलिस चौकी काला अफगाना के इंचार्ज केवल किशन ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 9 बजे एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय पुरी ने सूचना दी बैंक में चोरी हो गई है। वह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
उन्होंने बताया कि मैनेजर ने अपने बयान में जानकारी दी है कि वह सोमवार की सुबह बैंक आया था। जब वह अंदर गया तो देखा कि बैंक के पिछले दो दरवाजे, जिसमें एक लोहे की ग्रिल और दूसरा लकड़ी का है, टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो एटीएम वाले कमरे का ताला भी टूटा मिला। एटीएम की की कैश ट्रे बाहर निकली थी और उसमें रखे 7 लाख 24 हजार 900 रुपये गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बैंक मैनेजर के बयानों पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज का कहना है बैंक मैनेजर से सीसीटीवी के फुटेज मांगे गए हैं। देर शाम तक बैंक ने फुटेज उपलब्ध नहीं कराए थे। उन्होंने बताया सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही बदमाशों के बारे में सुराग लग सकेगा।