गांव चामका के अकाली सरपंच के भांजे को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर हवेली की तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।
गांव के अकाली सरपंच ने बुधवार को तरनतारन के एसएसपी मनमोहन शर्मा के सामने पेश होकर इकबाल सिंह निवासी तरनतारन के खिलाफ शिकायत दी है।
इसमें लिखा गया है कि उसका भांजा हुसनप्रीत सिंह मंगलवार देर रात तरनतारन हाईवे पर स्थित अपनी हवेली में सो रहा था तो इकबाल सिंह समेत 35 लोगों ने उसपर बंधूक तानकर मारपीट की फिर बाद में हवेली की तोड़फोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गए।
एसएसपी मनमोहन सिंह ने एसपी डी रघुबीर सिंह को केस के जांच के आदेश देकर हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।