फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वकील पर फायरिंग: कोर्ट जाते समय अज्ञात युवकों ने चलाई गोलियां, दो गोली लगने से गंभीर जख्मी

Mon, 21 Jul 2025 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

वकील लखविंदर सिंह सोमवार सुबह करीब नाै बजे अपने घर से निकले। वह अपनी कार पर सवार होकर अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। जीटी रोड पर पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक पर सवार तीन युवकों ने वकील की गाड़ी को घेर लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर में फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में घर से कोर्ट जा रहे वकील को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। जख्मी हालत में वकील को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वकील का नाम लखविंदर सिंह है और वह कस्बा जंडियाला गुरु का रहने वाला है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, वकील लखविंदर सिंह सोमवार सुबह करीब नाै बजे अपने घर से निकले। वह अपनी कार पर सवार होकर अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। जीटी रोड पर पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक पर सवार तीन युवकों ने वकील की गाड़ी को घेर लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान दो गोलियां वकील लखविंदर सिंह को लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियां चलने पर तुरंत आसपास एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया और वकील को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं और टीम गठित कर आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ वकील पर गोलियां चलाई जाने को लेकर बार एसोसिशन की ओर से भी कड़ा विरोध जहर किया गया है। बार एसोसिशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों को ना पकड़ा गया तो वह प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें