फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKI का आतंकी गिरफ्तार: 26 जनवरी को हमले हमले की फिराक में था; हैंड ग्रेनेड समेत और हथियार मिले

Fri, 23 Jan 2026 07:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल, अमृतसर ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है।
विज्ञापन
आतंकी से मिले हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल, अमृतसर ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक हाथ गोला, एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी किसी संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित हमले को रोका गया। यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई।

इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल, अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, आर्थिक सहायता और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकी संचालकों के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने और साजिश रचने में विदेशी संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें