फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में नशा कर रहे युवक की मौत, दो गंभीर

Fri, 17 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
गुरदासपुर रोड स्थित एक रेस्ट हाउस के कमरे में अधिक नशा करने से तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में दाखिल दो युवकों की हालत गंभीर  है। 
विज्ञापन


कठुआ निवासी तीनों युवकों की चीखें सुनने पर रेस्ट हाउस प्रबंधन की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया।  वहीं पुलिस के फोरेंसिक दस्ते ने युवकों के कमरे से दो इंजेक्शन बरामद किए है। इससे मेडिकल नशा किये जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान निशू पुत्र मौखा राम निवासी वार्ड नंबर 5 कठुआ के तौर पर हुई है।

अन्य युवकों की पहचान मक्खन पुत्र नंद लाल निवासी हटली मोड़ कठुआ, संजय पुत्र किशन चंद निवासी वार्ड नंबर 5 कठुआ के रूप में हुई है। 

रेस्ट हाउस मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वीरवार देर रात तीनों युवकों ने होटल में एक कमरा लिया था। शुक्रवार दोपहर अचानक युवकों के कमरों से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो  युवक अधिक नशा करने की वजह से खराब हालत में मिले। तीनों युवकों को सिविल अस्पताल भेजा गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कमरे से दो इंजेक्शन भी बरामद हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें