यूबीडीसी लिंक नहर से बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया है।
डीएसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं बरामद हुआ जिससे उसकी पहचान नहीं सकती। शव पर किसी भी प्रकार की चोटें नही मिली हैं। देखने से लाश करीब तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने बताया कि धारा 174 की कार्रवाई करने के बाद मृतक की पहचान के लिए लाश सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दी गई है।