शहर के बाहरी क्षेत्र खड़ी नाले से शनिवार की सुबह एक बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ। रेत में एक पत्थर के नीचे रखे कंबल से शव लिपटा था। बच्ची से रेप के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है।
शव सूचना मिलने पर थाना सुजानपुर पुलिस, डीएसपी गुरप्रीत सिंह व थाना डिवीजन नंबर 1 के थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने डाग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी का कहना बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार सुबह जोर नाम का व्यक्ति खड़ी नाले से रेत निकाल रहा था। उसने कुछ रेत उठाई थी कि उसे एक पत्थर के नीचे एक कंबल दिखा। जब उसने कंबल हटाया तो उसके नीचे एक शव दिखा।
इस पर उसने गांव छोटेपुर जाकर सरपंच रमेश कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सरपंच रमेश कुमार ने सुजानपुर पुलिस को सूचना दी। सुजानपुर पुलिस से घटनास्थल पर पहुंचकर एक पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिया।
इसके बाद डीएसपी गुरप्रीत सिंह व थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी हरकृष्ण सिंह पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी शव की जांच की। इसके बाद डॉग स्काड टीम को बुलाया गया और कंबल सुंघाकर आसपास के क्षेत्र में जांच की गई।
शव मिलने की खबर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आशंका जताई कि बच्ची से पहले रेप करने उसकी हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद यहां दफनाया गया है।
डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया बच्ची आयु करीब 6-8 वर्ष के बीच की है। बत्ती का आधा शरीर जला हुआ है। ऐसा लग रहा है कि शव को दो दिन पहले ही दफनाया गया है। डीएसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया मृत बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने बताया बच्ची की मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।