फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के आदेश पर महिला से मारपीट का मामला दर्ज

Fri, 19 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(तलवाड़ा/होशियारपुर)
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
जिला पुलिस ने डीआईजी जालंधर राजिदर कुमार के निर्देश पर तलवाड़ा के गांव वेडिंग में एक सरपंच द्वारा जालंधर की महिला को जायदाद के झगड़े को लेकर पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीआईजी ने यह आदेश स्थानीय नेता किशन लाल शर्मा जिन्हें हाल ही में भाजपा से निलबंत किया गया है, द्वारा पीड़िता के परिजनों के साथ उनसे मिलने के बाद दिए। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें संतोष कुमारी सरपंच, पंच शाम सुंदर तथा पूर्व सरपंच बलजीत सिंह शामिल हैं। 

पीड़िता वीना कुमारी पत्नी शमशेर सिंह ने बताया कि उनके परिवार की गांव में 42 कनाल भूमि है, जिसमें से 10 मरला संतोष कुमारी द्वारा अपने रिश्तेदार को बेची गई। वह अवैध तौर पर उसकी भूमि पर कब्जा करना चाह रही थी। जब वह रविवार को अपनी भूमि पर गई तो सरपंच ने सभी के सामने उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें