थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक से पैसे चुनाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर में लखविंदर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी गांव संघे ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह गुरुद्वारा साहिब श्री हरगोबिंद साहिब गांव संघे में मुख्य सेवादार की ड्यूटी निभा रहा है।
गुरुद्वारा साहिब में गत दिनों कंवलजीत सिंह, जरनैल सिंह, सुक्खा सिंह, गुरमीत सिंह सभी निवासी खुशपुर, हरजीत सिंह, सुच्चा सिंह अलग-अलग मोटरसाइकिलों से गुरुद्वारा साहिब में यात्रा के दौरान पहुंचे।
वह गुरुद्वारा साहिब में रात के समय आराम करने लगे और वह भी आराम करने लिए कमरे में चला गया। जब वह सुबह उठे तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब में पड़ी गोलक का ताला टूटा था और उसमें रखी 65 हजार की नगदी गायब थी। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।