फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अटारी बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, पड़ोसी मुल्क से रची गई थी साजिश

Thu, 01 May 2025 03:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी बॉर्डर के पास हथियारों की खेप मिली है। यह खेप सीमा पार से भेजी गई थी, जिसका इस्तेमाल पंजाब में आतंकी हमले के लिए किया जाना था। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। आए दिन सीमा पार से बॉर्डर पर हथियारों की खेप भेजी जा रही है। वहीं इंटेलिजेंस की सतर्कता से आतंकियों ने नापाक मंसूबे नाकाम किए जा रहे हैं। एक बार फिर से पंजाब को आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया गया है। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान अटारी सीमा के साथ लगते गांव भैरोवाल से ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। यह ग्रेनेड और हथियार पाकिस्तान तस्करों की ओर से सीमा के इस बार भेजे गए थे। हालांकि इन हथियारों को किसने रिसीव करना था, फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ग्रेनेड और हथियारों का इस्तेमाल किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

जानकारी मुताबिक बीएसएफ के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि गांव भारोवाल की सीमा से आतंकियों ने ग्रेनेड और हथियार कंटीली तारों के इस पार भेजे हैं। इसके तहत बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की ओर से एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन दौरान खेतों से दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्टल, 6 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह सारे हथियार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और आसपास के गांव में भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके की आतंकियों की ओर से किस तरह की साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें