फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आप महिला पार्षद का देवर चिट्टे के साथ गिरफ्तार, विधायक का भी करीबी; अमृतसर पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Thu, 12 Jun 2025 08:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद का देवर चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को उसके एक अन्य साथी सहित पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के विधायक के साथ भी करीबी संबंध हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। आप सरकार का दावा है कि जल्द पंजाब को नशा मुक्त पंजाब बनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ हकीकत कुछ और है। हैरानी की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के सगे संबंधी भी नशा तस्करी मामले में पकड़े जा रहे हैं। 

विज्ञापन


ताजा मामला पंजाब के अमृतसर से सामने आया है। अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद के देवर को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। मामले में कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का नाम बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और सतबीर सिंह हैं। दोनों गुरु नानकपुरा इलाके का रहने वाले हैं। आरोपी से पुलिस ने 912 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिक्रमजीत सिंह की भाभी सुरजीत कौर आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर 71 से पार्षद है। बिक्रमजीत सिंह पार्षद सुरजीत कौर का सगा देवर है।

जानकारी मुताबिक थाना गेट हकीमा पुलिस को सूचना मिली थी इलाके में कुछ लोगों की ओर से हेरोइन की सप्लाई का धंधा किया जा रहा है और वीरवार को भी आरोपी सप्लाई देने के लिए आ रहे है। इसी के तहत पुलिस ने ट्रैप लगाया और नाकाबंदी के दौरान बाइक पर आ रहे आरोपियों को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने बाइक भगाने की कोशिश की। मगर पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और मौके पर ही इनसे 912 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली है। फिलहाल दोनों ही आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी इलाके के विधायक के भी बेहद करीबी है। इसी तहत पुलिस इनके रिकार्ड भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें