फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर छह लाख ठगे

Sun, 17 May 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही ने विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह और सरवन सिंह वासी कोटली ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवकों संदीप सिंह,कं वलजीत सिंह वासी कोटली और मनप्रीत सिंह वासी करतारपुर जालंधर ने उनमें से हरेक से विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे।

न तो उन्होंने विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए। शिकायतकर्ताओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच डीएसपी डेरा बाबा नानक ने की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद कोटली सूरत मल्ही में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कोटली सूरत मल्ही की पुलिस ने आरोपियों में से संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें