फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एएसआई और हेड कांस्टेबल ने ली 2.5 लाख रुपये की रिश्वत, नशा तस्कर को छोड़ा; दोनों मुलाजिम गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस के एएसआई और हेड कांस्टेबल 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों मुलाजिमों ने एक नशा तस्कर से रिश्वत ली और उसे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : AI (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की खाकी एक बार दागदार हुई है। पंजाब के अमृतसर में रिश्वत के आरोप में दो पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। दोनों ने एक नशा तस्कर से रिश्वत 2.5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। यह कार्रवाई एसएसपी मनिंदर सिंह के आदेश पर की गई। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एएसआई नरिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल परगट सिंह ने अमृतसर के दर्शन एवेन्यू निवासी कुलबीर सिंह को प्रतिबंधित दवाओं और कैप्सूल के साथ चटिविंड थाना क्षेत्र में पकड़ा था। बाद में दोनों पुलिस कर्मियों ने कुलबीर सिंह के बेटे शमशेर सिंह से ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेकर उसके पिता को बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया और जब्त नशीले पदार्थ अपने पास रख लिए।

इस बारे में जानकारी मिली तो तुरंत एक टीम गठित की गई और कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों और नशा तस्कर कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना चटिविंड में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है और किसी भी पुलिसकर्मी को अनैतिक कार्यों की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में समाज को नशे की बुराई से पूरी तरह मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें