शरारती तत्वों ने सोमवार देर रात पंजाब के अमृतसर के छेहरटा-अटारी बॉर्डर जीटी रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल के बाहर पेट्रोल बम फेंककर तनाव पैदा करने की कोशिश की। धार्मिक स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास धमाके साथ बोतल टूट गई। धमाके के समय घना कोहरा होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
एसएचओ सुखबीर सिंह ने मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने धार्मिक स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि इलाके के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।