फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच हत्याकांड: दो लाख की सुपारी; एक और गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था, अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा

Thu, 26 Feb 2026 07:57 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन में मैरिज पैलेस में आप सरपंच की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। फाइनेंसर सुखबीर सिंह जहांगीर विदेश भागने की फिराक में था उसे अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गोली लगने सरपंच की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के गांव ठठियां महंतां के सरपंच हरबरिंदर सिंह संधू की हत्या मामले में फाइनेंसर सुखबीर सिंह जहांगीर को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दुबई के लिए रवाना हो चुका था लेकिन पुलिस और ब्यूरो इमीग्रेशन की तत्परता से वह विदेश भागने में विफल रहा।

विज्ञापन


एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुखबीर को वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि विदेश से 2 लाख रुपये सुपारी के रूप में आए थे, जिन्हें शूटरों और सहयोगियों में गूगल पे के माध्यम से बांटा गया।

हत्या की जांच में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार पिस्टल, दो बाइक और एक कार बरामद की जा चुकी है। हत्या में इस्तेमाल एक-47 चीनी असाल्ट राइफल अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि वारदात की योजना 18 फरवरी को बनाई गई थी। पैलेस में चार शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक शूटर बाहर रेकी करता रहा। विदेश में बैठे गैंगस्टर सत्ता नौशहरा ने अपने आका लखबीर सिंह लांडा के माध्यम से योजना तैयार की। मुख्य शूटर मनप्रीत सिंह और गुरदेव सिंह अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें