फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अवैध हथियारों के साथ स्पेशल सेल ने एक आरोपी पकड़ा, दो ग्लॉक पिस्तौल-दो मैगजीन बरामद

Wed, 15 Oct 2025 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ राणा पुत्र लखविंदर सिंह निवासी उदोके खुर्द के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मत्तेवाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला देहाती पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई स्पेशल सेल अमृतसर की टीम ने की है। 
विज्ञापन


एसएसपी देहाती ने बताया कि गश्त के दौरान टीम ने पुल ड्रेन मत्तेवाल के पास से एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। उसकी तलाशी लेने पर दो ग्लॉक पिस्तौल, नौ राउंड (9mm) और दो मैगजीन बरामद की गईं। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ राणा पुत्र लखविंदर सिंह निवासी उदोके खुर्द के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मत्तेवाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपी से बरामद हथियारों के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश है कि आरोपी के पाकिस्तान या किसी विदेशी गैंग से संपर्क तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दिवाली से पहले हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए अभियान और अधिक तेज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें