फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स बिक्री के विरोध पर मारी चार गोलियां

Tue, 12 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स बेचने के खिलाफ आवाज उठाने वाले गुज्जरपुरा इलाके के मोहल्ला डॉ. बीआर अंबेडकर निवासी जोगिंदरपाल गिंदा को सोनू कंगला गैंग के सदस्यों ने दिनदहाड़े गोली मार दी।
विज्ञापन


चार गोलियां लगने से घायल हुए गिंदा को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। घायल की पत्नी नीता के बयान पर थाना सी डिवीजन की पुलिस ने गैंग के सदस्य बोबी, नंद, गिन्ना और अनूप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

खास बात यह है कि आरोपियों ने जोगिंदरपाल गिंदा को चार माह पहले भी तीन गोलियां मारी थीं। अभी उस हमले के जख्म भरे भी नहीं हैं कि आरोपियों ने दुबारा गोली मार दी।
विज्ञापन


करियाना की दुकान चलाने वाले मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जोगिंदरपाल गिंदा अपने पड़ोसी को शादी की बधाई दे रहे थे।

इस दौरान दो बाइक पर सवार सोनू कंगला गैंग के सदस्य बोबी, नंद, गिन्ना, अनूप आए और 12 बोर की पिस्तौल से गिंदा पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां पेट और दो गोलियां जांघ पर लगीं। इससे गिंदा खून से लथपथ होकर गिर गए। परिजन घायल गिंदा को को एंबुलेंस की मदद से अमनदीप अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी हरप्रीत सिंह गिल, एसीपी प्रभजोत सिंह, एडीसीपी क्राइम लखबीर सिंह, थाना सी डिवीजन प्रभारी अमरीक सिंह घटनास्थल पर पहुंच। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद कर कब्जे में ले लिए। गिंदा पर चार माह पूर्व सोनू कंगला गैंग ने तीन गोली मारी थी। अमनदीप अस्पताल के डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि आपरेशन कर गोलियां निकाल दी गईं हैं। हालांकि हालत अभी नाजुक है।

एएसआई समेत तीन पुलिस मुलाजिम सस्पेंड
जोगिंद्रपाल गिंदा गोली कांड केस में थाना सी डिवीजन के तीन पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया। यह जानकारी डीसीपी क्राइम लखबीर सिंह ने दी। सस्पेंड किए गए मुलाजिमों की पहचान एएसआई लखविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल निशान सिंह, कांस्टेबल गुरभेज सिंह के तौर पर हुई है। इन पर आरोप लगे हैं कि घटना की जानकारी होने के बावजूद अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें