शादी तोड़ने के आरोप में लड़का नामजद
गुरदासपुर। दहेज में वरना कार देने से मना करने पर शादी तोड़ने के आरोप में थाना दीनानगर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हीरा सिंह के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में पूनम सैनी निवासी निआमता थाना बहरामपुर ने बताया कि उसका का रिश्ता वरिंदर सिंह निवासी जगतपुर थाना तारागढ़ के साथ 21 अक्तूबर 2018 को तय हुआ था। 3 मार्च को शादी होनी थी। शादी की सारी तैयारिया पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान लड़के वरिंदर सिंह ने शादी में वरना कार की मांग की। कार देने से इंकार करने पर लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। जांच के बाद लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज मांगने समेत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।