फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग एक्ट और चोरी के आरोप में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर रेत गिरा पुलिस को रोका, फरार
विज्ञापन

बटाला। माइनिंग एक्ट और चोरी के आरोप में थाना श्री हरगोबिंदपुर में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टिप्पर गुरदासपुर की साइड से टांडा की तरफ जाता है, जिसमें चोरी की रेत लदी होती है। उन्होंने सोमवार की आधी रात में पुलिस पार्टी सहित टांडा रोड पर नाकाबंदी की। नाका देखकर चालक ने तेज रफ्तार से टिप्पर भगा लिया। पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। इस पर टिप्पर चालक ने बड़ी चालाकी से सारी रेत सड़क पर गिरा दी, जिससे सड़क ब्लॉक हो गई और पुलिस का रास्ता रुक गया। इससे टिप्पर चालक भागने में सफल हो गया। एसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि टिप्पर का नंबर नोट कर लिया गया ह। जल्दी ही पता लगा लिया जाएगा कि टिप्पर किसका है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें