फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते हमला करके किया घायल, 6 के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद के चलते हमला, 6 पर मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को हमला करके घायल करने वाले 6 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन धारीवाल में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रघुबीर सिंह पुत्र मंगता सिंह निवासी गांव कल्याणपुर ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2019 को वह सुबह करीब 11 बजे अपने प्लाट की तरफ चक्कर लगाने गया था कि आरोपियों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। जब उसका लड़का अमदीप व भतीजा मनप्रीत सिंह उसे छुड़वाने आगे आए तो उन पर भी आरोपियों ने हमला करके घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के साथ उसकी प्लाट वाली जगह को लेकर कुछ झगड़ा था। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जगरूप सिंह पुत्र सुखजिंद्र सिंह, शमशेर सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निर्मल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुखजिंद्र सिंह पुत्रान जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र मुंशा सिंह सभी निवासी गांव कल्याणपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें