रंजिशन युवक पर चलाई गोली, नौ पर केस
तरनतारन। थाना सदर तरनतारन पुलिस ने रंजिश में एक युवक पर गोली चलाने वाले नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरभिंदर सिंह निवासी जीयोबाला ने बताया कि वह कुछ समय पहले दुबई में रहता था। उस समय हरभिंदर सिंह का लवप्रीत सिंह निवासी गांव रक्ख शेरों के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते लवप्रीत सिंह ने अपने साथी लवप्रीत सिंह निवासी जीयोबाला, काला जीयोबाला, सैफी वलीपुर व पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हरभिंदर सिंह पर गोली चला दी। इससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।