अदालत की अवहेलना करने वाले आरोपी पर केस
गुरदासपुर। सिटी पुलिस स्टेशन में अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी राजपाल उर्फ रिंकु पुत्र परगट मसीह निवासी बबरी नंगल पुलिस स्टेशन तिब्बड़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन पुलिस स्टेशन सिटी गुरदासपुर में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी ने अदालत के आदेशों की अवहेलना की। जिस पर जज ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ अब अवहेलना का भी मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।