दो बच्चों की मां से दुराचार के आरोप में युवक पर केस
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। 28 वर्षीय दो बेटियों की मां ने एक व्यक्ति पर उसे कहीं बाहर ले जाकर उससे दुष्कर्म करना का आरोप लगाया है। वहीं रंगड नंगल पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। इस संबंध में जांच कर रहे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दिये बयान में एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया है कि उसका पिता बीमार था और अस्पताल में उपचाराधीन था। उसके लिए उसे खून चाहिए था और किसी ने उसे रक्त देने वाली संस्था और खूनदान करने वाले एक युवक का मोबाइल नंबर दे दिया। उसने फोन किया तो आगे से किसी ने अपना नाम गुरविंदर सिंह बताया और उसने उसको खून दे दिया। पीड़िता महिला ने आगे बताया कि उसके बाद उसका गुरदिंर सिंह के साथ मेल मिलाप बढ़ गया। 16 सितंबर 2018 को उन दोनों ने घर से निकलने की योजना बनाई। महिला ने बताया कि आरोपी उसे कहना लगा कि वह उसके साथ शादी कर लेगा और वह दोनों पहले अमृतसर पहुंचे। इसके बाद वह अमृतसर से हजूर साहिब चले गए और आरोपी ने वहां जाकर एक कमरा किराए पर ले लिया और उसे वहां रखा। पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसकी मर्जी के बिना उससे दुष्कर्म करता रहा। जब वह अपनी बेटियां से मिलने के लिए वापस जाने की बात करती तो आरोपी उसकी पिटाई करता। महिला ने बताया कि बड़ी मुश्किल से 8 अक्तूबर को गुरविंदर सिंह को बिना बताये वहां से ट्रेेन के जरिये ब्यास पहुंच गई और वहां उसने अपने पति को बुलाया और अपने गांव जाकर कहानी पति को बता दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी बटाला के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है। आरोपी की आटा चक्की है और शादीशुदा है।