फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो भैंसों सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की दो भैंसों समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन

तरनतारन। थाना वल्टोहा पुलिस ने लोगों के घरों से भैंस चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को चोरी की दो भैंसों समेत गिरफ्तार किया है। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर भैंस चोरी करने का गिरोह बनाया हुआ है। वह लोगों के घरों से भैंस चुराकर दयालपुर से घरियाला की तरफ आ रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव घरियाला के पास नाकाबंदी कर विक्की मसीह वासी भोजिया को चोरी की दो भैंसों समेत गिरफ्तार किया। वहीं गिरोह के लखविंदर सिंह, सतपाल मसीह, मंजूर मसीह, मेषी मसीह, बाजी और मनजीत सिंह पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें