हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
धारीवाल। गत रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सवैण मसीह पुत्र कैथ मसीह निवासी गाजियाबाद जो अपने ननिहाल गांव डडवां में नानी राज के पास रहता था कि गत रात जब अपने मोटरसाइकिल से धारीवाल से गांव डडवां को जा रहा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन के साथ टकराने से सवैन मसीह की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही थाना धारीवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।