मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य काबू
गुरदासपुर। दीनानगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। दीनानगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने बताया कि दीनानगर पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर वैष्णो दास ने टीम के साथ मगराला बाईपास पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान किसी मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचित किया कि इलाके में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य प्रिंस, चेतन निवासी दीनानगर और असनम निवासी गांव ताजपुर लुधियाना चोरी की मोटरसाइकिल पर मगराला साइड से आ रहे हैं। पुलिस टीम ने जब एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 नौजवानों को आते देखा तो रुकने का इशारा किया। टीम को देखकर मोटरसाइकिल पर सबसे पीछे बैठा नौजवान मोटरसाइकिल से उतरकर भाग गया। वहीं 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम प्रिंस और चेतन बताया। वहीं भागने वाले आरोपी की पहचान असनम हुई है।