घायल करने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज
गुरदासपुर। थाना धारीवाल पुलिसने एक व्यक्ति के घर दाखिल होकर उससे तेजधार हथियारों से घायल करने के चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि गुरविंद्र सिंह निवासी गांव कल्याणपुर ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह गत रात अपने घर में मौजूद था। करीब 11 बजे सतबीर सिंह निवासी कल्याणपुर, भाला निवासी सिधवां, दियाल निवासी जीवनवाल बबरी व एक अज्ञात व्यक्ति हथियारों सहित उसके घर आए और घर से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।