फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी कक्षा में पढ़ती 10 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
10 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार
विज्ञापन

ेगुरदासपुर। थाना दीनानगर के एक गांव में चौथी कक्षा में पड़ने वाली 10 वर्षीय बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। जांच कर रही एसआई मंजीत कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की का परिवार ईंट-भट्ठों पर काम करता है और गांव के ही स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है। रोजाना की भांति उनकी बच्ची सुबह पैदल स्कूल के लिए घर से गई। दोपहर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी तो पीड़िता की मां बच्ची की तलाश करने गई। इसी दौरान मां ने खेतों में बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी। शोर सुनकर मां खेतों में पहुंची तो वहां प्रकाश मसीह पुत्र छीना मसीह निवासी लंगरकोट (काहनूवान) जो बच्ची से दुराचार कर रहा था। बच्ची की मां को देखकर आरोपी भाग निकला। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुराचार का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें