नशीले कैप्सूलों के साथ आरोपी दबोचा
गुरदासपुर। थाना बहरामपुर की पुलिस ने एक आरोपी को 170 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। एएसआई कंवलजीत सिंह के मुताबिक वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। टी प्वाइंट बहरामपुर गाहलड़ी रोड पर आरोपी निशान सिंह निवासी सलाच पुलिस स्टेशन दोरांगला को रोककर तलाशी ली गई। इस पर उससे 170 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।